India News (इंडिया न्यूज), Rape News: बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब बच्ची आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौट रही थी। युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। घायल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल के बेगूसराय में चल रहा है।
खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची
खबरों की माने तो बच्ची दिन में 1 बजे आंगनबाड़ी से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में चाय की दुकान चलाने वाले एक चाय विक्रेता ने पहले तो अपनी दुकान बंद की और बाद में दुकान के अंदर बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची खून से लथपथ घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की तो युवक ने अपना गुनाह कबूल कर ली। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली में बदमाशों ने पुलिस पर किया चाकू से हमला, मचा हड़कंप
बच्ची की हालत गंभीर
पुलिस ने बच्ची को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय SP मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। SP ने कहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।