India News (इंडिया न्यूज), Bihar Budget 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करने वाले हैं। इस बार जनता को बजट से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि साल के अंत में विधानसभा चुनाव 2025 होने वाले हैं। इसलिए बिहार की आम जनता को इस बजट से काफी उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः आज खुलेगा बिहार के विकास के लिए खजाना, रोजगार को लेकर होगा बड़ा ऐलान

सरकार इस बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई लुभावन घोषणाएं कर सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में 50,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की थी, जिन्हें आधिकारिक तौर पर बजट में जगह मिल सकती है। आम जनता के साथ व्यवसायी वर्ग को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।

किसानों को मिलेगी राहत

बिहार के किसानों को बजट से उम्मीद है कि सरकार उनके लिए सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन, सिंचाई सुविधा और खाद-बीज सब्सिडी जैसी कई योजनाओं का ऐलान कर सकती है। राज्य सरकार पहले से ही कृषि बिजली कनेक्शन देने की योजना पर तेजी से काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! कृषि कार्य के लिए जून तक मिल जाएंगे बिजली कनेक्शन

जानें, क्या मिलेगा युवाओं को?

बिहार सरकार इस बजट में युवा रोजगार पर भी जोर दे सकती है। खबरों की माने तो सरकार इस बजट में 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर सकती है। सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षक और पुलिस विभाग में होने की उम्मीद है।

महिलाओं पर रहेगा फोकस

आपको बता दें कि बिहार सरकार इस बार बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के लिए बिजनेस सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। आगामी बजट में महिला विकास और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस करने वाली योजनाओं में राशि बढ़ाई जाएगी। साथ ही आजीविका को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा।