India News (इंडिया न्यूज), Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों में बड़ा फेरबदला किया जा रहा है। BJP के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट को जारी कर दिया गया है। कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। बीते बुधवार को BJP के साथ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें विभाग भी सौंप दिए गए हैं, तो वहीं कई मंत्रियों के विभाग उनसे छीन लिए गए हैं। तो चलिए देखते हैं किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला।

कोलेस्ट्रॉल के संकेत बनते है पैरों में दिखने वाले ऐसे 5 लक्षण…दिखते ही समझ जाएं शरीर को अंदर से जकड़ रही है ये बीमारी!

यहां देखें मंत्रियों के विभाग की पूरी लिस्ट

सम्राट चौधरी- वित्त और वाणिज्य कर विभाग।

विजय कुमार सिंह- कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग।

प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग।

रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग।

मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग।

नीरज कुमार बबलू- लोक स्वास्थ्य एवं नियंत्रण विभाग।

नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग।

नितिन नवीन- सड़क निर्माण विभाग।

जनक राम- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग।

हरि सहनी- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग।

केदार गुप्ता- पंचायती राज विभाग।

सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग।

संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग।

संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग।

सुनील कुमार- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।

राजू कुमार सिंह- पर्यटन विभाग।

मोती लाल प्रसाद- कला संस्कृति एवं युवा विभाग।

जीवेश कुमार मिश्रा- नगर विकास एवं आवास विभाग।

विजय कुमार मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग।

मंटू सिंह- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग।

संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग।

किसने की फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, हुई गिरफ्तारी

मिली नई जिम्मेदारियां

आपको बता दें कि नितिन नवीन से नगर विकास मंत्रालय छीन लिया गया है। उन्हें पथ निर्माण विभाग सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग पहले विजय सिंह के पास था। नगर विकास मंत्रालय का नया प्रभार BJP विधायक जीवेश मिश्रा को दिया गया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के पास तीन विभाग थे। अब उनसे दो मंत्रालय सूचना प्रौद्योगिकी IT और आपदा प्रबंधन विभाग छीन लिया गया है। मंटू सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। मंगल पांडेय से कृषि विभाग छीनकर विजय सिन्हा को दिया गया है। विधि विभाग का प्रभार मंगल पांडेय को दिया गया है। विजय कुमार सिन्हा से कला, संस्कृति एवं युवा विभाग लेने वाले मोती लाल प्रसाद को इस विभाग का प्रभार दिया गया है।