India News (इंडिया न्यूज), Bihar Cabinet Expansion: बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 26 फरवरी को हो गया है, जिसमें 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली,  जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम में शामिल हुए। यह विकास महत्वपूर्ण है कि राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। यह सभी BJP विधायक नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल हुए।

Trump को नहीं करनी थी ये गलती, अब भड़क गए Putin, यूक्रेन को तबाह करने के लिए उतार दिया अपना सबसे घातक हथियार, अब मचेगी तबाही

नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

BJP नेता संजय सरावगी, दरभंगा से विधायक।

BJP नेता डॉ. सुनील कुमार, बिहारशरीफ से विधायक।

BJP नेता जिबेश कुमार, जाले से विधायक।

BJP नेता राजू कुमार सिंह, साहेबगंज से विधायक।

BJP नेता मोती लाल प्रसाद, रीगा से विधायक।

BJP नेता कृष्ण कुमार मंटू, अमनौर से विधायक।

BJP नेता विजय कुमार मंडल, सिकटी से विधायक।

महाकुम्भ के समापन पर वायुसेना की ‘महासलामी’, संगम के ऊपर गरजे सुखोई

दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार में BJP के 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने वालों में BJP विधायक संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा का भी नाम शामिल है। दोनों विधायकों ने मैथिली भाषा में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले बिहार में BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के अनुरूप बुधवार सुबह नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।