India News (इंडिया न्यूज), Bihar Cabinet Ministers: बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। राजद के विधान पार्षद और पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने इस विस्तार को भाजपा और नीतीश कुमार का “चुनावी स्टंट” करार दिया है।
Police Encounter: सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव घायल
पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार लाख कोशिश कर लें, लेकिन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी और जनता भाजपा-नीतीश गठबंधन को नकार देगी।
भाजपा के साथ जाने पर नीतीश पर हमला
कार्तिकेय सिंह ने नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “मंत्रिमंडल विस्तार से यह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार पूरी तरह से भाजपा की गोद में बैठ चुके हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह विस्तार सिर्फ चुनावी फायदा उठाने के लिए किया गया है, लेकिन इससे जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आगामी चुनाव में महागठबंधन का दावा
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजद इसे जनता के साथ धोखा बता रहा है, जबकि भाजपा और जदयू इसे सरकार की मजबूती बता रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा अहम साबित हो सकता है। राजद नेताओं का मानना है कि बिहार की जनता महागठबंधन के साथ है और अगले चुनाव में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। अब देखना यह होगा कि जनता किसे समर्थन देती है और बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।