India News (इंडिया न्यूज), International Women’s Day 2025: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण को समर्पित है। इस अवसर पर देशभर के नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश
ऐसे में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश और देश की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। ऐसे में, उन्होंने यह भी दोहराया कि महिलाओं के उत्थान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। बताया गया है कि, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा: “नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज को लिंग भेद से मुक्त होकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होना चाहिए।
महिलाओं के योगदान को पहचानने की जरूरत
बता दें, किसी भी देश या राज्य के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। वे परिवार से लेकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देती हैं। लेकिन आज भी कई महिलाएं समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि सरकार और समाज मिलकर महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करें।