इंडिया न्यूज, सीवान।
Bihar Crime सीवान में एक ऐसा मामला सामने आया कि एक व्यक्ति को गलतीवश थूकने की भरपाई अपनी जान देकर भरनी पड़ी। सीवान में पान खाकर थूकने पर हुए विवाद में एक युवक ने कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एहसान रविवार रात को पान चबा रहा था। इसी दौरान उसने खिड़की से पान थूक दिया। गलतीवश थूक का एक छींटा नीचे युवक पर जा गिरा। जिस पर युवक ने गाली-गलौच शुरू कर दी। वहीं आरोपी ने तैश में आकर एहसान पर गोली चला दी। उसे लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार (Bihar Crime)

सराय ओपी थानाध्यक्ष तनवीर ने बताया कि पुराना किला पुखरा के निवासी आरोपी गोलू मियां (18) पिता जावेद मियां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने अपना जूर्म भी कबूल कर लिया है।

Also Read : kisan Andolan kisan Andolan टिकैत का केंद्र को अल्टीमेटम

Also Read : kisan Andolan … तो अबकी बार प्रधानमंत्री के घर के बाहर दिवाली मनाएंगे : गुरनाम सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook