India News (इंडिया न्यूज), Bihar Election 2025: बिहार में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव 2025 होने जा रहा है। मगर उससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे गए हैं। इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है।

आस्था की डुबकी लगाने को बेताब बिहारवासी! आरा स्टेशन पर उमड़ा जन सैलाब, प्रशासन अलर्ट

पीठ में छुरा घोंपने वालों को सिखाएंगे सबक

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम बिहार में अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। बिहार में पूरा ग्राउंड वर्क किया जा रहा है, आने वाले दिनों में हम विधानसभा चुनाव को लेकर अच्छा कार्यक्रम बना रहे हैं। हम अपनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अगर हमारी पार्टी के नेता जीतते हैं तो पूर्वांचल के लोगों की पीठ में छुरा घोंपने वालों को भी सबक मिलेगा, क्योंकि उन्होंने सीमांचल के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

बिहार के नतीजे होंगे अच्छे

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम अच्छी जगहों से अपने उम्मीदवार उतारेंगे और अच्छे तरीके से चुनाव में हिस्सा लेंगे। अख्तरुल ईमान के साथ और भी लोग जुड़ेंगे। एक निजी मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार के नतीजे हमारे लिए काफी अच्छे होंगे। तो वहीं, AIMIM के एक नेता ने कहा कि अब देखना यह है कि दूसरी पार्टी क्या करती है। आजकल राजनीति में छह महीने पहले शुरू हुआ लिव-इन रिलेशनशिप छह महीने बाद खत्म हो जाता है।

खान सर ने दी सरकार को चेतावनी! दोबारा परीक्षा कराएं, वरना… झेलना पड़ेगा छात्रों का गुस्सा

उन्होंने आगे कहा कि इससे जनता की चेतना पर बुरा असर पड़ता है। लोकतंत्र के चुनाव में धर्मनिरपेक्षता की अपील करते हुए आप क्या कहते हैं। आपका राजनीतिक प्रेम 6 महीने बाद कैसे खत्म हो जाती है? जब ओवैसी से पूछा गया कि क्या किसी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश है तो उन्होंने कहा कि वह एक धार्मिक मुसलमान हैं और इसलिए उन्हें लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी नहीं है।