India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Flood: बिहार के किशनगंज में बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है। बता दें कि लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। पानी ने गांवों में तबाही मचा दी है और कई घर पूरी तरह डूब गए हैं। ग्रामीण नावों पर अपना बसेरा बना रहे हैं, लेकिन आने-जाने के सभी रास्ते बाधित हो चुके हैं।
MP News: कौन हैं अनुराग जैन? जो होंगे एमपी के होंगे नए मुख्य सचिव, जानिए
लाखों लोग फंसे हैं
किशनगंज में लगभग 50,000 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं और खाने-पीने की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। दूसरी तरफ, प्रशासन की ओर से उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं मिल रही है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से जो मदद मिलनी चाहिए थी, वह उन्हें समय पर नहीं मिली। बता दें कि नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
वर्षों बाद आई है ऐसी आपदा
बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जहां उनका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। खाने-पीने की वस्तुओं की किल्लत के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या गहराती जा रही है। इसके अलावा, प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लोगों का कहना है कि यह मदद उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त नहीं है। बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है और लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में लोगों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की उम्मीद है।
Gopalganj News: आपस में भिड़ पड़े पुलिस और शराब माफिया! जानें पूरा मामला