India News (इंडिया न्यूज), Bihar Job News: सरकारी नौकरी देने के मामले में बिहार नंबर 1 राज्य बनकर सामने आया है। बिहार सरकार की इस पहल से पलायन करने वालों में ताजी से कमी आई है। बिहार में 7 निश्चय 2 योजना के तहत सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य बढ़ाकर 12 लाख सरकारी नौकरी और 38 लाख अन्य रोजगार के अवसर कर दिया गया है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने इस योजना के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा था, जिसे अब बिहार CM ने बढ़ा दिया गया है।

सरकार की इस योजना के तहत अगले साल तक कुल 50 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। बीते सालों में बिहार से रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन तेजी से कम हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक कुछ साल पहले तक बिहार के 5 करोड़ से ज्यादा लोग रोजगार के लिए पलायन करते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा घट रहा है। बड़ी संख्या में लोग अब बिहार लौट रहे हैं। बिहार में लगातार मिल रहे रोजगार के नए अवसरों की वजह से पलायन कम हो रहा है।

1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं चैती छठ पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इतने लाख लोगों को मिली सरकारी नौकरी

2020 से तक बिहार में करीब 7.24 लाख लोगों को सरकारी नौकरी का अवसर मिला है। इतने कम समय में इतनी सारी सरकारी नौकरियां देकर बिहार सरकार ने पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है। स्थिति यह रही कि अब दूसरे राज्यों के हजारों युवा बिहार में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। देशभर के युवा अब सरकारी नौकरियों के लिए बिहार की ओर देख रहे हैं।

50 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन

ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक अब 2.9 करोड़ लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं। प्रगति यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिससे 50 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन होने की बात कही जा रही है। सरकार विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है, जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्योगों का विस्तार और सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां शामिल हैं।

4540 लाभुकों के गैस सिलिंडर का रद्द होंगे रजिस्ट्रेशन, DM ने कार्डधारियों का E-KYC कराने के दिए निर्देश

आपको बता दें कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद दे रही है। समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज बिहार के युवा उद्यमिता के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार ने राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए हाल के वर्षों में कई कदम उठाए हैं। सरकारी सेवाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करके सामाजिक विकास में भी योगदान दे रही है। आज राज्य की लाखों महिलाएं जीविका से जुड़कर रोजगार पा रही हैं। राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि आज पुलिस में सबसे ज्यादा महिलाएं बिहार में हैं।