India News (इंडिया न्यूज), Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजद के नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज जहानाबाद में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से वे पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को सुनकर एक प्रभावी नीति तैयार करेंगे।
भ्रष्टाचार को लेकर बोले तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने बिहार में भ्रष्टाचार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार अब भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 साल से मुख्यमंत्री बने रहने के बावजूद बिहार में विकास के कोई ठोस परिणाम नहीं दिखे हैं। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं, और मुख्यमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
Bihar Politics: बिहार में गरमाई दही-चूड़ा राजनीति! लालू यादव पहुंचे चूड़ा-दही खाने पशुपति पारस के आवास, हो सकता है कुछ बड़ा खेला
बीएससी परीक्षा में पर्चा लिखे जाने की घटना और पटना में छात्रों के अनशन के मामले पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में सरकार के बजाय अधिकारियों का राज है और मुख्यमंत्री पदयात्रा के दौरान भी वे मीडिया से बात नहीं करते, बल्कि अधिकारी उन्हें खींच कर ले जाते हैं। उन्होंने बिहार के वृद्धजनों के लिए पेंशन योजना को ₹1500 करने का वादा भी किया।
भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना
इसके अलावा, तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस के नेता भागवत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका यह बयान देशहित में नहीं है और दलित व पिछड़ा वर्ग की आजादी पर भी सवाल उठाया। इस प्रेस वार्ता के दौरान राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और मखदुमपुर विधायक सतीश दास शामिल थे।