India News Bihar(इंडिया न्यूज),Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों के लिए एक खास खबर है। प्रशासन ने जैन धर्म के पवित्र त्योहार को देखते हुए शहर में नॉनवेज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। एक तरफ प्रशासन सड़कों से अतिक्रमण हटा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मांस विक्रेताओं को लाउडस्पीकर के जरिए इस प्रतिबंध की जानकारी दे रहा है।

क्या हुआ जब दिल निकालने से पहले मुर्दे के निकल गए आंसू…ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर्स के भी उड़ गए होश!

पावापुरी में नॉनवेज पर पूरी तरह से बैन

दरअसल, जैन धर्म के लोग दिवाली के दौरान भगवान महावीर की विशेष पूजा करते हैं। इस उत्सव में भाग लेने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पावापुरी पहुंचते हैं। माना जाता है कि पावापुरी भगवान महावीर की अंतिम उपदेश स्थली है। यहां जैन समुदाय के कई मंदिर हैं, जो उनकी आस्था को दर्शाते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए इस उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना बड़ी जिम्मेदारी है।

जैन धर्म की आस्था का बड़ा केंद्र है पावापुर

बता दें, पावापुरी महोत्सव का इतिहास जैन धर्म से जुड़ा है, जो भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण की याद में मनाया जाता है। इसे जैनियों का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। स्वामी महावीर ने अपना अंतिम समय पावापुरी में बिताया था, जहां उन्होंने अपना पहला धार्मिक उपदेश दिया था और जैन संघ की स्थापना की थी। उनकी मृत्यु के बाद यहां एक जल मंदिर और एक मंदिर का निर्माण किया गया था, जो आज भी देखने लायक है। इस बार भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण दिवस है, जो 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मनाया जाएगा।

Chhattisgarh News: PM मोदी आज मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट