India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार और बिहारियों का मजाक उड़ाना अब एक ट्रेंड बनता जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवती कैब ड्राइवरों और प्रवासी श्रमिकों का मजाक उड़ाती नजर आ रही है। यह पहली बार नहीं है जब बिहार के लोगों का अपमान किया गया हो। इससे पहले भी एक केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका ने बिहार का मजाक उड़ाया था, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब एक और मामला सामने आया है, जिसने लोगों को नाराज कर दिया है।
क्या कहा युवती ने स्टेज पे
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में युवती अपने दोस्तों की बातचीत का जिक्र करते हुए कहती है कि जब वह अपने दोस्तों को बताती है कि उसके पिता बिहार से हैं, तो वे आश्चर्य से कहते हैं कि उनका उबर ड्राइवर भी बिहार से था। इसके बाद वह तंज कसते हुए कहती है कि “वो मेरे पापा का रिश्तेदार नहीं था।” इतना ही नहीं, वह बिहार के प्रवासी श्रमिकों का मजाक उड़ाती है और ड्राइवरों के बार-बार थूकने की आदत पर तंज कसती है।
क्या बिहारियों का सम्मान नहीं?
ऐसे में, बिहार देश के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक है, जिसने कई महान नेता, साहित्यकार, वैज्ञानिक और आईएएस अधिकारी दिए हैं। यहां के लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर दुनिया में अपनी पहचान बनाते हैं। लेकिन कुछ लोग बिहारियों की मेहनत को मजाक का विषय बना रहे हैं, जो निंदनीय है। बता दें, इस वीडियो के वायरल होने के बाद *लोगों ने नाराजगी जताई और युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या किसी राज्य के लोगों का मजाक उड़ाना सही है?
इस मामले में कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, बिहार और बिहारियों का मजाक उड़ाना अब एक नया फैशन बनता जा रहा है, जो बेहद गंभीर और शर्मनाक है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई भी किसी समुदाय, राज्य या वर्ग का अपमान न कर सके। कई लोगों ने कहा कि यह बिहारी समुदाय का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। बिहारियों की मेहनत को मजाक बनाना बंद होना चाहिए।