India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Paper Leak: बिहार के चर्चित NEET पेपर लीक मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर अब आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। EOU की जांच में यह खुलासा हुआ कि संजीव मुखिया की संपत्ति उसकी आय के मुकाबले 144% अधिक है।

Bettiah Crime: चाचा बना ‘राक्षस’, भतीजी को बाहर घुमाने के बहाने ले गया फिर किया दुष्कर्म

अब हैं कई मामले दर्ज

बता दें कि, संजीव मुखिया के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जो पेपर लीक से जुड़े हुए हैं। हालांकि अब तक किसी भी एजेंसी ने उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार EOU ने उसकी कुल 1 करोड़ 75 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके अलावा, EOU की जांच में यह सामने आया है कि संजीव मुखिया ने अपनी वेतन और आमदनी से कहीं अधिक संपत्ति इकट्ठा की है, जो उसके आय के स्रोत से मेल नहीं खाती। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में अब EOU ने औपचारिक रूप से केस दर्ज कर लिया है, और इस पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना है।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू

जानकारी के अनुसार, संजीव मुखिया पर पहले से कई पेपर लीक से जुड़े मामले दर्ज हैं, लेकिन अब आय से अधिक संपत्ति का मामला जुड़ने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई और तेज हो सकती है। इस मामले में संजीव मुखिया के खिलाफ कड़ी सजा की उम्मीद की जा रही है, और EOU का यह कदम बिहार में पेपर लीक जैसे अपराधों के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। ऐसे में, अब देखना होगा कि EOU की इस बड़ी कार्रवाई के बाद संजीव मुखिया पर और क्या कदम उठाए जाएंगे और इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं।

Road Accident: राजस्थान में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, मौके पर कई लोगों की मौत; जानें पूरा मामला