India News Bihar(इंडिया न्यूज),Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी द्वारा पोस्ट की गई कविता का समर्थन करते हुए विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा है कि उन्होंने ने सही बातें लिखी हैं। सहनी ने कहा कि हर व्यक्ति की एक उम्र होती है जिसमें उसे सोचने-समझने की शारीरिक और मानसिक क्षमता होती है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुछ बयान देश-दुनिया में चर्चा का विषय बने हैं। बढ़ती उम्र के कारण वे कई चीजें भूल जाते हैं।
निरस्त किए गए 3 कृषि कानूनों को लेकर कंगना रनौत ने ऐसा क्या कह दिया जिससे मच गया बवाल? कांग्रेस ने किया पलटवार
नीतीश कुमार को सत्ता से संन्यास ले लेना चाहिए
मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की बागडोर हम जैसे लोगों को सौंप देनी चाहिए। उन्हें खुशी-खुशी अपना कार्यकाल समाप्त कर सत्ता से संन्यास ले लेना चाहिए। अब तो उनकी पार्टी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री भी यह कहने लगे हैं। मुख्यमंत्री को अब सत्ता नई पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए।
अशोक चौधरी ने कविता के जरिए क्या कहा?
विकासशील पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मंत्री अशोक चौधरी द्वारा सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखी कविता के संदर्भ में ये बातें कहीं। कविता में अशोक चौधरी ने लिखा है-‘जब वे बड़े हो जाएं तो उसे छोड़ देना चाहिए; अगर कोई एक-दो बार समझाने पर नहीं समझे तो उसे दूसरों को समझाना बंद कर देना चाहिए; जब बच्चे बड़े हो जाएं और अपने फैसले खुद लेने लगें तो उनका अनुसरण करना बंद कर देना चाहिए; विचार कुछ चुनिंदा लोगों के होते हैं, अगर एक-दो नहीं तो उसे छोड़ देना चाहिए।’