India News Bihar(इंडिया न्यूज़), Bihar Politics: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह एनडीए छोड़कर इधर-उधर नहीं जाएंगे। वे दो बार उनके साथ गए थे और वह गलती थी। इस पर कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक ही बात कहते हुए इधर से उधर और उधर से इधर जाते रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर बिहार के विकास पर ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया।
कपड़ों के शोरूम में शख्स ने अपने ही महिला बिजनेस पार्टनर के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख कांप जाएंगे रुह
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा?
अखिलेश सिंह ने रविवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की बदहाली, बिगड़ती कानून व्यवस्था और अशिक्षा, बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलते और ध्यान भटकाने के लिए अप्रासंगिक बातें करते हैं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, यहां बेरोजगारी, अशिक्षा, पलायन की गंभीर समस्या है। मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें इन समस्याओं पर बात करनी चाहिए और काम करना चाहिए। लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए ताकि उनकी बदहाली दूर हो सके। लेकिन वह यह सब नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह सब बोलकर वे इधर- उधर आते जाते रहते हैं।
राजद ने भी सीएम नीतीश पर बोला हमला
इससे पहले आरजेडी ने नीतीश कुमार के बेतरतीब बयानों पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बार-बार सफाई क्यों देते रहते हैं। उन्होंने कई बार यह बात कही है, फिर बार-बार वही गलती क्यों करते हैं। उन्हें अपने जूनियर के सामने भी सफाई देनी पड़ रही है। शक्ति सिंह यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आपके चेले ही आपको कहां से कहां ले आए। यह बिहार के हित के लिए ठीक नहीं है। जब आप आरजेडी के साथ आते हैं तो कहते हैं कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। फिर भी आप गए। आपने पीएम के पैर भी छुए। अब बिहार का मजाक मत उड़ाइए।आपकी मर्जी है कि आप आएं या न आएं। आपको कौन बुला रहा है?