India News (इंडिया न्यूज), Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सोमवार को तब हलचल मच गई जब BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को NDA में शामिल होने का खुला ऑफर दिया। उन्होंने कहा, “एक हो जाएं, सेफ हो जाएं। तेजस्वी यादव हमारे साथ आ जाएं।” यह बयान उन्होंने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन दिया।
आगामी चुनाव के लिए बन रही रणनीति! NDA ने उपचुनाव की जीत पर जताई खुशी
सियासी पारा हुआ हाई
जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार के सियासी माहौल में उपचुनाव के बाद से ही गहमा-गहमी तेज है। बता दें, हाल ही में महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव और बिहार में चार सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव ने राजनीतिक दलों के बीच हलचल बढ़ा दी है। ऐसे में, उपचुनाव में तीन सीटें महागठबंधन के पास थीं, जिन्हें NDA ने जीतकर विपक्ष को बड़ा झटका दिया। शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इसी बीच दिलीप जायसवाल का यह बयान सुर्खियों में छा गया।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
जायसवाल ने कहा कि NDA बिहार में मजबूत स्थिति में है और उनकी एकता ने उपचुनाव में जीत को सुनिश्चित किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को सीधे प्रस्ताव देते हुए कहा कि अगर वे NDA का हिस्सा बनते हैं, तो बिहार की राजनीति में नई दिशा मिलेगी। इस मुद्दे पर काफी चर्चाएं जारी है। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन था, जो 29 नवंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान राज्य की राजनीति और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
पूर्व सांसद की मीट फैक्ट्री पर छापेमारी, पुलिस बल के साथ सीओ और सीटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे