India News (इंडिया न्यूज़),Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल अपनी बदजुबानी की वजह से चर्चा में हैं। कभी महिलाओं को लेकर गलतबयानी तो कभी महादलित को सदन में बेइज्जत करने को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार (9 नवंबर 2023) को उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का पूरे सदन में अपमान कर दिया। उन्होंने शब्दों की मर्यादा पार करते हुए उनके लिए ‘तू-ताम’ तक कर दिया।
दरअसल, जीतनराम मांझी सदन में आरक्षण की व्यवस्था की खामियों को लेकर अपनी बात रख रहे थे, तभी नीतीश कुमार तमतमा कर उठे और जीतनराम मांझी को खरी खोटी सुनाने लगे। सीएम नीतीश कुमार ने तो यहाँ तक कह दिया कि ‘इसे (जीतनराम मांझी को) कोई सेंस नहीं है। इसे तो मैंने अपनी मूर्खता के चलते मुख्यमंत्री बना दिया था’।
नीतीश कुमार को अब आराम करना चाहिए- सुशील मोदी
इसी बीच सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सदन में जिस तरह का व्यवहार नीतीश का था उससे यह साफ है कि अब नीतीश मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं। एक मित्र के नाते सलाह है कि अब नीतीश कुमार को अपने उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप कर आराम करना चाहिए।
नीतीश पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उम्र में अपने से दस साल बड़े मांझी के लिए जिन अपमानजनक शब्दों का प्रयोग आंखें तरेरते हुए किया, वैसा यदि वे सदन के बाहर करते, तो उन पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होता। यदि जीतन राम किसी दूसरे समुदाय के होते, तो नीतीश कुमार ऐसी गाली-गलौज वाली भाषा के उपयोग का साहस नहीं करते।
दरअसल, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जिस तरह से विधानसभा में आपा खो कर “तुम-ताम” किया, उससे साफ है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ेंः-
- Hero MotoCorp: ED के रडार पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल, ₹24.95 करोड़ की संपत्ति जब्त
- Dhanteras 2023: आज है धनतेरस, जानें क्या खरीदें क्या नहीं और शुभ मुहूर्त