India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Politics: हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 अक्टूबर को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी, जिन्हें ‘कांग्रेस का युवराज’ कहा जाता है, अब तक लॉन्च ही नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगला चुनाव अपने दम पर लड़ें और उसमें जीत दर्ज करें, इतनी हिम्मत तो दिखाएं।
Mujaffarpur News: बदलेंगे मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्मों के नंबर, जानें डिटेल में
जानें डिटेल में
गिरिराज सिंह के इस बयान ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने तीसरी बार जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस मात्र 37 सीटों पर सिमट कर रह गई। ऐसे में, चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस ने मतगणना पर सवाल उठाए और दावा किया कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद कांग्रेस नेता चुनाव आयोग से भी मिलने पहुंचे। साथ ही, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की इस प्रतिक्रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को जब भी हार मिलती है, वह ईवीएम को दोषी ठहराती है।
राहुल गांधी पर सीधा वार
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा की जनता समझदार है, जिसने सही फैसला लिया और कांग्रेस को नकार दिया। बता दें कि, राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अगली बार चुनाव जीते तो राहुल गांधी की जीत मानी जाएगी, लेकिन हारने पर ईवीएम मशीन को दोष देना कांग्रेस की पुरानी आदत बन गई है। जनता अब इन बहानों को समझ चुकी है और सही निर्णय लेने में सक्षम है।
Roorkee News : अपहरण के बाद गैंगरेप! नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती, 3 लोगों पर लगाए आरोप