India News (इंडिया न्यूज), Bihar Pravasi Kamgar APP: बिहार सरकार राज्य की आम जनता के लाभ के लिए एक के बाद एक अनोखे कदम उठा रही है। इस बार सरकार ने बिहार प्रवासी मजदूरों के लिए एक APP लेकर आई है, जिस पर वो अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने ‘बिहार प्रवासी कामगार ऐप’ का उद्घाटन कर दिया है। 3 महीने में इस APP के जरिए 10 लाख प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सरकार ने इस ऐप को मजदूरों के लिए वरदान बताया है, जिसके जरिए उन्हें कई तरह की सहायता मिलने वाली है।

बिहार में बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड! तेज हवा करेगी परेशान, मार्च के अंत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल होगा बेहाल

इतने लाख मजदूरों का होगा रजिस्ट्रेशन

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह ऐप उन मजदूरों के लिए वरदान साबित होगी जो रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं। APP के जरिए अब पंचायत स्तर पर बिहार से बाहर काम करने वाले मजदूरों का डेटाबेस तैयार करना आसान हो जाएगा। सरकार ने 20 लाख मजदूरों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा है। हर पंचायत से करीब 500 प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारी काम करेंगे।

जानें, क्या है APP फायदे

मंत्री ने APP के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार से बाहर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने बिहार राज्य प्रवासी श्रमिक दुर्घटना अनुदान योजना 2008 लागू की है, जिसमें राज्य से बाहर या विदेश में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों या उनके आश्रितों को दुर्घटना में मृत्यु के बाद 2 लाख रुपये, पूरी तरह से विकलांग लोगों को एक लाख और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। अब प्रवासी श्रमिकों का पंचायतवार डेटा एकत्र कर इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना आसान हो जाएगा।

होली 2025 से पहले बिहार सरकार की बड़ी सौगात! 66 हजार शिक्षकों को मिलेगा तोहफा, CM सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पंजीकरण प्रक्रिया

आपको बता दें कि रोजगार की वजह से बिहार से बाहर रहने वाले लोग इस APP के जरिए खुद अपना डेटा भर सकते हैं। पंजीकरण के बाद श्रमिकों को 12 अंकों का पंजीकरण नंबर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस APP में श्रमिकों से उनका नाम, पिता का नाम, वर्तमान और स्थायी पता, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण आदि पूछा जाएगा ताकि इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके।