India News(इंडिया न्यूज़)  Bihar Police: बिहार में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पर गोली हमले के मामले में नया मोड़ आया है। राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को गोलीकांड का मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गोलीकांड राजनीतिक मामलो में चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार के नालन्दा शरीफ प्रखण्ड के मेघि नगमा पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में लालू प्रसाद यादव कि पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजद के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष विजय गोप की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने कर दी है, जो एक बड़ी खबर है।

राष्ट्रीय जनता दल जो लालू प्रसाद यादव की पार्टी

जानकारी के मुताबिक ये मामला बिहार के नालंदा शरीफ प्रखण्ड के मेघि नगमा पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष को गोली मरने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल जो लालू प्रसाद यादव की पार्टी के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।बुधवार को पैक्स चुनाव में जीते प्रत्याक्षी शिवचरण प्रसाद के साथ हुई घटना ने क्षेत्रीय राजधानी में हिंसा का उदहारण पेश किया था। यह खबर फौरन सुर्खियों में आई थी। शिवचरण प्रसाद जब अपने समर्थको के साथ घर लौटे, तब 50 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर में धावा बोल दिया था। बदमाशों ने घर में मौजूद लोगो से अपशब्द कहे, शिवचरण प्रसाद के बेटे के साथ मार पिट भी किया गया और इन सब के बिच नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पर गोली चला के हमला किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

दीपनगर थाने के इंचार्ज जितेंद्र राम ने बताया कि पीड़ित के बयान के मुताबिक छह लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इसका मुख्य आरोपी विजय गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कि जारी है। गिरफ्तारी के बाद राजद के जिलाध्य्क्ष अशोक कुमार हिमांशु ने पार्टी की ओर से जानकारी दी कि विजय गोप मौजूदा समय में पार्टी में किसी भी पद पर नियुक्त नहीं है। अब वह आम कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी से जुड़े हुए हैं।

Love Jihad: हिंदु लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर युवक हुआ फरार, धर्म परिवतर्न कर किया…