India News (इंडिया न्यूज), Bihar Transferred: शासनिक फेरबदल किया गया। इस दौरान बिहार प्रशासनिक सेवा के 48 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गईं। पटना में दो नए नगर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। वैशाली और लखीसराय जिलों में नए उप विकास आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाना और जनसेवा में तेजी लाना है। अधिकारी जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

Uttarakhand Weather Update: बारिश का इंतजार खत्म, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी

सौंपे गए पद

डॉ. अनुपमा कुमारी को बिहार लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। संजय कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया। सुधा गुप्ता को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कैमूर के जिला परिवहन पदाधिकारी चंदन चौहान को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं, नगर विकास एवं आवास विभाग में संजय कुमार और मनोज कुमार को संयुक्त सचिव का पद दिया गया।

अधिकारी जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे

वैशाली के लिए कुंदन कुमार और लखीसराय के लिए सुमित कुमार को उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, कई अधिकारियों को वरीय उप समाहर्ता और विशेष कार्य पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। पटना नगर में आलोक कुमार को नगर दंडाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर पश्चिम में टोनी कुमारी को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, गया, किशनगंज, और नवगछिया समेत कई जिलों में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

Indian Railway: ट्रेन संचालन में हुआ बदलाव, 8 से 12 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ी परेशानी