India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार के कई इलाकों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहे है। कभी राज्य में तापमान बढ़ जाता है तो कभी गिर जाता है। इन दिनों मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। मगर ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का भी एहसास हो रहा है।
UP में फिर सताएगी सर्दी! आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने चौंकाया
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिम से लेकर पूर्व तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई है।
बारिश को लेकर नहीं कोई अलर्ट
इसी के साथ IMD ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। दिन में धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।