India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में दिवाली के बाद ठंड में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। इस समय राज्य के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग की मानें, तो दिवाली के बाद ठंड का असर तेजी से दिखेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
UP Weather: बारिश न कर दे त्योहारों का मजा किरकिरा, यूपी के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी!
तापमान में तेजी से गिरावट
बारिश की विदाई के साथ ही शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है। इसके अलावा, राज्य के कई जिलों जैसे पटना, कटिहार, पूर्णिया, और भागलपुर में धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला थम रहा है, लेकिन भागलपुर और बांका में हल्की बारिश अभी भी जारी है। साथ ही, इन इलाकों में मौसम ठंडा हो रहा है, जो ठंड के बढ़ने का संकेत है। ऐसे में, दिवाली के आसपास से ही हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंडक का असर और तेज होगा। विशेष रूप से पर्व के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है, और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड
हालांकि, इस साल दिवाली से पहले हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना कराया है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। लोगों को आगामी ठंड के लिए पहले से तैयार रहने की जरूरत है। बता दें कि, मौसम में इस बदलाव का असर खेती और जनजीवन पर भी पड़ेगा, इसलिए किसानों को भी विशेष ध्यान देना होगा।
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, दिग्विजय और कमलनाथ को मिली अहम जिम्मेदारी