India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Report: बिहार में इन दिनों लोगों को सुबह और शाम के वक्त ठंड सता रही है। IMD के अनुसार, गुरुवार यानी आज से अगले 2 दिनों तक 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। नाविकों को इस दौरान विशेष सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है। 2 दिनों के बाद हवा की गति कम हो जाएगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि की संभव है। इधर, ठंडी हवाओं के प्रवाह से सुबह के वक्त ठंड आंशिक बढ़ी है। अगले 3 दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बदलाव देकने को मिल सकता है।

Holi 2025 से पहले नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले 48 घंटे में इन 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश! तेज हवाएं करेगी परेशान, Alert जारी

8-9 को बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहने वाला है। 8 और 9 मार्च को पूर्वी बिहार में एक-दो स्थानों पर आंशिक बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों के अंतराल पर दस्तक दे रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बेतहाशा वृद्धि की स्थिति नहीं है, लेकिन मार्च के अंत भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है।

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में इस महीने के आखिर में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाओं के तेज बहाव के कारण राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के चार जिलों में तापमान में असामान्य वृद्धि का पूर्वानुमान है। एक हफ्ते तक तापमान नियंत्रण में रहने की उम्मीद है। होली के बाद धीरे-धीरे तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इस महीने के अंत तक बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और आसपास के एक-दो जिलों में गर्मी ज्यादा परेशान करेगी।

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! तापमान में आएगी गिरावट, जानें आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का ट्रेंड मार्च मध्य के बाद ही देखने को मिलेगा, जिसका असर पूरे राज्य पर पड़ेगा। पटना समेत अन्य जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन मार्च के अंत तक दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के एक-दो जिलों में गर्मी जैसे हालात बनने लगेंगे।