India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में सर्दी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंच चुका है, जबकि सर्द पछुआ हवा की वजह से दिन का तापमान भी काफी नीचे चला गया है। प्रदेश के 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से कम दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। 8 और 9 दिसंबर को बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

UP Weather Update: दिसंबर ने दिखया अपना असली रंग, ठंड की मार के साथ बारिश का अलर्ट जारी

इस जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, वैशाली और नालंदा जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बक्सर, और खगड़िया में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। 7 दिसंबर की रात पूसा और जीरादेई में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 8.2°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, गोपालगंज, बक्सर, मोतिहारी, वैशाली और जमुई जैसे शहरों में भी तापमान 9°C के आसपास रहा।

सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप

दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप जारी है। सर्दियों में बढ़ती ठंड और संभावित बारिश को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

MP Weather Update: ठंड का कहर और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम का पूरा मिजाज