India News (इंडिया न्यूज),Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 12 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, सहरसा, शिवहर और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। वहीं, राज्य के 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

6 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 फरवरी से 3 फरवरी तक देखने को मिलेगा।

हालांकि, 1 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नहीं रहेगा, लेकिन 3 फरवरी का पश्चिमी विक्षोभ अधिक शक्तिशाली होगा। इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर बिहार में भी दिखेगा, खासकर उत्तरी जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं और कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।

मौसम का बदलता मिजाज, उत्तराखंड में ठंड का असर हुआ कम, बारिश की आशंका जारी

कौन सा जिला रहा सबसे ठंडा?

पिछले 24 घंटों में बिहार का सबसे ठंडा जिला औरंगाबादरहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, जमुई में 6.9 डिग्री, बांका में 9.8 डिग्री और किशनगंज में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बढ़ते प्रदूषण के कारण…

राज्य में कोहरे के साथ प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को नालंदा की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषितरही, जहां AQI 295 दर्ज किया गया। हाजीपुर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 263 तक पहुंच गया, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

पन्ना नेशनल हाईवे 39 पर भीषण जाम, 6 घंटे की मशक्कत के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू