India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। फरवरी के महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है।दिन का तापमान 30°C से ऊपर पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान 20°C तक जा रहा है।ठंड लगभग खत्म हो चुकी है, और अब लोगों ने गर्म कपड़े उतारकर हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ठंड लौटने की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, बिहार में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं, लेकिन वे इतने प्रभावी नहीं हैं कि तापमान में गिरावट ला सकें। हालांकि, 28 फरवरी और 1 मार्च के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।यह बारिश सिर्फ बूंदाबांदी तक ही सीमित रहेगी, जिससे तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Minister Krishna Lal Panwar ने फतेहाबाद में धांगड़ के अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्यों का गहनता से लिया जायजा

आज का मौसम कैसा रहेगा?

26 फरवरी को बिहार का मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की हल्की आवाजाही हो सकती है।इस दौरान पछुआ हवा भी हल्की गति से चलेगी।

– अधिकतम तापमान: 28°C से 32°C के बीच
– न्यूनतम तापमान:16°C से 18°C के बीच

किन जिलों में होगी बारिश?

28 फरवरी और 1 मार्च के बीच बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।इनमें शामिल हैं:
– कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर।

हालांकि, फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

होली तक बढ़ेगी गर्मी?

मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए होली तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग का कहना है कि दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि संभव है।अगर यही रुझान जारी रहा, तो होली के आसपास लू भी चल सकती है।

Mahakumbh 2025: 600 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी…3 लाख करोड़ रुपये की कमाई, महाकुंभ का जलवा देखते रह गए दुनिया भर के लोग