India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार के 6 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 8 और 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके चलते अगले 48 घंटे के बीच प्रदेश के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Bihar Weather Report: सावधान!बिहार में बारिश और बिजली का अलर्ट, इन जिलों में रहें सतर्क!

इन जिलों में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं, जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मेघ गर्जन को लेकर भी संभावना जताई है। इसी के साथ IMD ने वज्रपात की भी संभावना जताई है। प्रदेश में झोंके के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानें, पटना का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पछुआ के प्रवाह से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने वाले हैं। हवा के प्रवाह से तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। बीते गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान सीवान के जीरादेई में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Bihar Weather Report: बिहार में गर्मी का बढ़ेगा असर, तापमान पहुंचेगा 34 डिग्री, IMD ने जारी किया अपडेट

किसान और लोग के लिए जारी अलर्ट

मौसम विभाग ने बदलते मौसम की वजह से किसान और राज्य की आम जनता को बारिश और वज्रपात के चलते अलर्ट रहने की चेतावनी दी है, क्योंकि वज्रपात के चलते लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।