India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। दिन और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन यह अभी ज्यादा सर्दी का कारण नहीं बन रही है। गुरुवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरे का दृश्य देखा गया, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से तापमान में कुछ बदलाव आ सकता है।

दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी

शनिवार से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

MP Weather Update: जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

29 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

बुधवार को राज्य के 29 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया। रोहतास जिले का डेहरी 10 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि औरंगाबाद 29.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

इन जगहो पर कोहरे की मार

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बिहार के कुछ जिलों जैसे कटिहार, मधेपुरा, वैशाली, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में कोहरे का दौर जारी रहेगा।

UP Weather Update: तापमान में उतार-चढ़ाव, साफ और शुष्क रहेगा मौसम, जाने आने वाले दिनों में मौसम का हाल