India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में होली से पहले मौसम विभाग ने गर्मी पड़ने की संभावना नहीं जताई है। राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहता है जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इस तापमान में गिरावट की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने फिर से बिहार के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! तापमान में आएगी गिरावट, जानें आज का मौसम
IMD के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दर्ज किए जा रहे तापमान में आज शाम और कल सुबह से 2 से 3 डिग्री (अधिकतम और न्यूनतम दोनों) की गिरावट आने की संभावना है। आज से राज्य के पश्चिमी भागों में पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी रहने वाला है। दोपहर के वक्त पश्चिमी भागों में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर दोपहर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी। तेज हवाओं के कारण राज्य के सभी जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसका असर रात में भी देखने को मिलेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, होली से पहले राज्य के कई जिलों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। 8 और 9 मार्च को कई जिलों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें मुख्य रूप से किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं जहां बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। किसानों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
हाथों में हथकड़ी लगाए प्रेमिका से शादी करने मंदिर पहुंचा कैदी, जानें प्यार की अनोखी कहानी
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में भी दिन का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीतामढ़ी के पुपरी में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार से 1.4 डिग्री कम है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन आज से इसमें और गिरावट आ सकती है।