India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में लगातार मौसम करवट ले रहा है। राज्य में बीते गुरुवार को तेज पछुआ हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है, जिसकी वजह से शाम के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पूरे उत्तर भारत में पछुआ हवाएं चल रही हैं।

Himachal Weather: शीतलहर ने पकड़ा जोर! मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, पढ़ें रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। राज्य का मौसम अभी काफी तेजी से बदल रहा है। कभी वातावरण काफी शुष्क हो रहा है तो कभी पछुआ हवाओं की गति बढ़ने से सुबह-शाम ठंड बढ़ जाती है।

इस महीने रहेगी ठंड

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्थिति इस महीने तक बने रहने की उम्मीद जताई है। गुरुवार को राज्य में औरंगाबाद सबसे गर्म स्थान रहा, यहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सालों बाद राजस्थान के इस गांव की बुझेगी प्यास! 60 लाख लीटर मिलेगा पानी, कब्जाधारी को भी मिलेगा फायदा

राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.5 और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी की हवा में नमी 70 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाह का कहना है कि प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। आजकल प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है।