India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: राजधानी पटना और अन्य प्रदेशों में इस समय ठंड का असर कम हो गया है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा के रुख में बदलाव के कारण तापमान अपने सामान्य स्तर से दो से तीन डिग्री अधिक बना हुआ है। फिलहाल, अगले तीन से चार दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं

पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखी जा रही है, जिससे ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि, मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। जैसे ही पछुआ हवाएं सक्रिय होंगी, तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ने की संभावना है। इस दौरान, सुबह के समय कोहरे का असर पटना और अन्य जिलों में देखने को मिलेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड में हल्की वृद्धि हो सकती है।

MP Weather Update: ठंड का दौर दिन पर दिन और बढ़ा, जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी

इन जिलों में घने कोहरे के आसार

दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों जैसे भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पटना सहित अन्य जिलों में भी सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, पेश होगा 2024-25 अनुपूरक बजट