India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जहां एक ओर दिन का तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अगले दो-तीन दिनों में गरज-तड़प के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पटना समेत 14 शहरों के लिए 22 फरवरी को मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, बांका और भागलपुर में भी गरज-तड़प के साथ बारिश होने की आशंका है।

कौन है प्रवेश वर्मा? जो बनेंगे दिल्ली के डिप्टी CM.. केजरीवाल को दी मात

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

बुधवार को बिहार के 24 शहरों में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बक्सर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में भी तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, फारबिसगंज में 2.8 डिग्री, किशनगंज में 2.4 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 2.3 डिग्री और पूसा में 1.6 डिग्री तापमान बढ़ा।

रात के तापमान में भी बदलाव

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। सहरसा के अगवानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पटना के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा। खासकर मार्च की शुरुआत में तापमान में और तेजी आने की संभावना है। लोगों को वज्रपात और तेज आंधी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Rekha Gupta Net Wohrt: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, कई कंपनियों के शेयर्स की मालकिन, आखिर कितनी है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ?