India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में ठंड ने अपना जोर पकड़ रहा है। बता दें, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ते कोहरा और गिरते तापमान ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सेहत पर असर पड़ने की संभावना शुरुआती ठंड में बढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, अररिया और सुपौल सहित अन्य जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

ठंडी हवाओं ने भी बदला रुख

कोहरे की चादर ने सुबह और शाम के नज़ारे को पूरी तरह से ढक लिया है। इसके अलावा, पछुआ हवा से सर्दियों का एहसास तेज हो रहा है। दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में, लोग सुबह-शाम घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, दिन में हल्की धूप के बावजूद ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम पर अपडेट देते हुए मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर के अंत तक ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

लोगों को दी गई ये सलाह

इस दौरान ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ लें और आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने किसानों और मजदूरों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है। कोहरे और ठंड के चलते फसलों पर भी असर पड़ सकता है। लोगों को प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है। ठंड के इस मौसम में सतर्कता और सावधानी बरतना किसी चुनौती से कम नहीं है।

दिल्ली में धुंध और ठंड की दस्तक, अगले 3 दिन जानें कैसा रहेगा मौसम