India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में आगामी 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने ठंड में वृद्धि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। 7 और 8 फरवरी को बिहार में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान, तेज पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा, जिससे लोगों को राहत के बजाय सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

दो दिनों में बढ़ सकती है ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों में ठंड की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

10 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

इन शहरों के तापमान गिरे

बिहार के कुछ प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

वहीं, औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। आगामी दिनों में उत्तर बिहार के ग्रामीण इलाकों में घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ेगा असर, बर्फबारी और बारिश का आया ताजा अपडेट