India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में आज (27 दिसंबर) से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण है, जो पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से बिहार के मौसम में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश और वज्रपात हो सकता है।

28 दिसंबर से बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28 दिसंबर को दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल और रोहतास में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, 29 दिसंबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी इलाकों जैसे भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में भी वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके, जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

11 दिन तक रोके गए सभी राजनितिक कार्य, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पूर्ण राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सुबह 11 बजे होगी कैबिनेट बैठक

बढ़ेगी बिहार में ठंड

मौसम में यह बदलाव न केवल बारिश का कारण बनेगा, बल्कि तापमान में भी गिरावट आ सकती है। धूप न निकलने के कारण दिन का तापमान कुछ हद तक कम होगा, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तक ठंड का प्रकोप ज्यादा नहीं देखने को मिला है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम में यह बदलाव तापमान को प्रभावित कर सकता है।

भूलकर भी मत बना बैठिएगा Vaishno Devi का प्लान, कटरा में आपे से बहार हुई हिंसक हड़ताल, जान लें कैसा है ताजा हाल