India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी सफलता हासिल की। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार करारी हार का सामना करना पड़ा और वह अपना खाता तक नहीं खोल पाई।
नीरज कुमार ने कांग्रेस पर बोला हमला
बता दें, JDU नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी द्वंद्व की स्थिति में रहती है। ऐसे में, उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा यह तय नहीं कर पाती कि उसे किस दिशा में जाना है। इसके अलावा, वह सेकुलरिज्म की बात करती है लेकिन भ्रष्टाचारियों को साथ रखने या न रखने के सवाल पर उलझी रहती है। इसी वजह से उसकी यह दुर्गति हुई है।” नीरज कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अभी भी उसी दौर में अटकी हुई है जब वह देश पर राज कर रही थी। कांग्रेस का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है, क्योंकि पार्टी हमेशा से भ्रष्टाचारियों के सामने झुकती जा रही है।
गठबंधन में ईमानदारी जरूरी
बताया गया है कि, JDU नेता ने यह भी कहा कि देश की राजनीति में गठबंधन के बिना सक्षम विकल्प तैयार नहीं किया जा सकता। लेकिन गठबंधन में ईमानदारी, मुद्दों की स्पष्टता, मजबूत नेतृत्व और निष्ठा जरूरी होती है। बता दें, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी इन मूल्यों पर खरी नहीं उतर रही, जिसकी वजह से उसे लगातार हार मिल रही है। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया है। इस जीत के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
मोहन सरकार का 55 लाख लोगों को सीधा फायदा, मध्य प्रदेश में पेंशन राशि बढ़ाने की तैयारी