India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों ठंड की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर राज्य के दक्षिणी इलाकों और उत्तर बिहार के पश्चिमी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

IMD ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में हड्डी गला देने वाली ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मकर संक्रांति (14 जनवरी) तक ठंड का यह कहर जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में घना कुहासा और सर्दी का असर दिखाई देगा।

कांग्रेस को लगा झटका, यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता का AAP में शामिल, CM अतिशी बोलीं- ‘काम से..’

आज (8 जनवरी, 2025) से अगले दो दिन राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से, 10 जनवरी को पश्चिम विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत पर पड़ेगा, जिसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी बढ़ेगी और इसका असर बिहार के मौसम पर भी होगा। इससे ठंड की स्थिति और भी विकट हो सकती है।

इन जिलों का कैसा रहेगा तापमान

बीते मंगलवार को राज्य के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में अचानक गिरावट आई थी। कई जिलों में पूरे दिन धूप नहीं निकली और शीत दिवस की स्थिति बनी रही। पटना का अधिकतम तापमान 16.02 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि सबसे कम तापमान छपरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह के समय भी घना कुहासा राज्य के सभी जिलों में छाया रहेगा और ठंड में कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

बिजली विभाग के अधिकारी की दादागिरी हुई कमरे में कैद, एक बार फिर किसान हुआ लाचार, वीडियो हुआ वायरल