India News (इंडिया न्यूज),CBI Raid: बिहार के बेतिया जिले के बगहा शहर में CBI की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि CBI की 6 सदस्यीय टीम ने बगहा के स्वाभिमान ट्रस्ट और BJP नेता दिनेश अग्रवाल के घर पर रेड मारी है।आपको बता दें कि जैसे ही CBI की टीम पहुंची, इलाके में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों ने दिनेश अग्रवाल के घर, दफ्तर और ट्रस्ट की गहराई से जांच की। उनके पास मौजूद संपत्ति के कागजात, घर में रखे गहने और नकदी की भी पड़ताल की गई। हालांकि, जांच के बाद टीम कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या अवैध संपत्ति नहीं मिली और वे वापस लौट गए।

अवैध संपत्ति अर्जित की

आपको बता दें कि दिनेश अग्रवाल के भाई उमेश अग्रवाल ने कहा कि उनके बड़े भाई दिल्ली में हैं और दिल्ली स्थित घर पर भी रेड हुई। हालांकि, वहां भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि हम नहीं जानते कि शिकायत किसने और किस बारे में की है। उनका कहना है कि उनका परिवार काला धन नहीं जमा करता और न ही उन्होंने कोई अवैध संपत्ति अर्जित की है।