India News Bihar (इंडिया न्यूज), Chhath 2024: महापर्व छठ के तीसरे दिन बिहार समेत देशभर में उत्साह का माहौल है। आज छठ पर्व का संध्या अर्घ्य है, जिसके लिए घाटों को विशेष रूप से सजाया गया है। कई परिवारों ने अपने घरों को भी छठ पूजा के लिए सजाया है। वहीं, कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों पर विशेष सजावट की है ताकि पर्व का आनंद लिया जा सके।
Dowry Case: एक और बेटी चढ़ी सूली पर! दहेज के लिए सुसराल वालों ने कर दी हत्या
आज अर्पिता होगा पहला संध्या अर्घ्य
आज छठ पर्व का पहला अर्घ्य है। व्रतियों द्वारा सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जो पूरी श्रद्धा और भक्ति से सम्पन्न होगा। बता दें कि, आज के दिन घर-घर में प्रसाद के रूप में विशेष रूप से ठेकुआ बनाया जाएगा। इस पर्व में ठेकुआ का अपना एक विशेष महत्व है, जो व्रतियों द्वारा घर के सभी सदस्य मिलकर बनाते हैं। साथ ही, सूर्यास्त के समय व्रतियां अपने-अपने घाटों पर पानी में उतरकर अर्घ्य देंगी। बिहार के कई जिलों में घाटों पर आखिरी निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।
घाटों पर उपलब्ध हर संभव सुविधा
व्रती इस व्रत में कल से 36 घंटे के कठिन उपवास में हैं, जिसमें निर्जला व्रत का पालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सभी इंतजामों के चलते प्रशासन की भी तारीफ हो रही है। इस पर्व के प्रति बिहार में लोगों की आस्था और उत्साह का यह दृश्य देखने लायक है। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था की वजह से इस बार छठ पर्व की तैयारियों को सराहा जा रहा है।