India News (इंडिया न्यूज),Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि वो सीधे तौर पर ये नहीं कह रहे हैं कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे लगभग साफ है कि कहीं न कहीं उनकी भी इच्छा है। एक बार फिर चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर काफी कुछ साफ किया है।
Operation Sindoor पर निबंध लिखने पर मिलेंगे इतने पैसे, रक्षा मंत्रालय ने किया ऐलान
क्या कहा चिराग पासवान ने?
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “देखिए, मैंने पहले ही कहा है कि मैं पार्टी की राय जरूर मानूंगा। फिलहाल इस पर और चर्चा होनी बाकी है।” पत्रकारों ने पूछा कि आपकी पार्टी ने भी तय किया है कि आप सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस पर चिराग पासवान ने कहा, “यह प्रस्ताव पार्टी की तरफ से आया है।” इतना कहने के बाद चिराग पासवान चले गए।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस बयान से यह लगभग साफ हो गया है कि पार्टी जो कहेगी, वही करेंगे। दूसरी तरफ पार्टी पहले भी कई बार कह चुकी है कि चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। पटना में चिराग पासवान को लेकर एक पोस्टर भी लगाया गया है और यहां तक दावा किया गया है कि चिराग ने इस पर सहमति दे दी है। इसमें लिखा है, “धन्यवाद… बिहार की आवाज सुनने और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चिराग।”
चिराग पासवान को बिहार की उम्मीद बताया
बीते रविवार (01 जून 2025) को लोजपा सांसद और चिराग पासवान के समधी अरुण भारती ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इसके जरिए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना है कि इस बार उन्हें (चिराग) आरक्षित सीट से नहीं बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए ताकि यह संदेश जाए कि अब वह सिर्फ एक वर्ग का नहीं बल्कि पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चिराग पासवान आज पूरे बिहार की उम्मीद हैं।”