India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की गिनती लगभग समाप्ति पर है और 27 साल बाद बीजेपी की वापसी दिल्ली पर हो रही है।BJP दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है । BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। परंतु NDA में शामिल बिहार की चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जीतने में कामयाब नहीं हो हुई। दिल्ली की देवली सीट पर LJPR के दीपक तंवर की आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान से हार हुई।
असफल रहे
AAP के प्रेम चौहान को 86889 वोट मिले, वहीं LJPR के दीपक तंवर को 50209 वोट मिले। तंवर AAP प्रत्याशी से 36680 वोटों से हार गए। जबकि देवली सीट पर दीपक तंवर को जिताने के लिए चिराग पासवान और BJP के कई नेता पूरा दम लगाए हुए थे लेकिन दीपक तंवर जीतने में असफल रहे।
सफल नहीं हो सके
आपको बता दें कि मूल रूप से साउथ दिल्ली के रहने वाले 46 साल दीपक तंवर साफ छवि के नेता माने जाते हैं। चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान से भी उनका गहरा संबंध रहा है। हलफनामे के अनुसार वे 8वीं पास हैं। उन पर कोई केस दर्ज नहीं है। उनकी टोटल संपत्ति 30 लाख 70 हजार रुपये है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी अच्छी खासी पहचान बनाई है। एक स्थानीय और भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में चिराग पासवान ने दीपक तंवर पर भरोसा जताया था लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हालांकि पहले 2 चुनावों के मुकाबले दीपक तंवर का प्रदर्शन अच्छा रहा है।