इंडिया न्यूज, जहानाबाद ।
Clashes Between Two Groups, 2 Injured : मामूली बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों गुटों में झड़प हो गई। जिससे दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद में सोमवार की दोपहर दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। मखदुमपुर थाना के सामने की सड़क कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया था।
Clashes Between Two Groups, 2 Injured
दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसाए गए। इसमें 2 युवक घायल हो गए। घटना में कई वाहनों के शीशे टूट गए। इस घटना को लेकर लगभग 1 घंटे के लिए नवाबगंज-मखदुमपुर सड़क जाम हो गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या था पूरा मामला (Clashes Between Two Groups, 2 Injured )
इस मामले में घायल विकास कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सरैया गांव के कुछ लोग मखदुमपुर बाजार आए हुए थे। तभी दो बाइक आपस में टकरा गई। इसी बात को लेकर बाइक सवार आपस में उलझ गए। कहासुनी के बाद रात को सरैया के युवक अपने घर चले गए। फिर आज दोपहर आरोपी मखदुमपुर बाजार पहुंचे और विकास कुमार एवं उसके साथियों को खोजकर उसके साथ मारपीट की।
Clashes Between Two Groups, 2 Injured
इसके बाद उसके परिजन गांव से आए युवकों को खदेड़ दिया। इसके थोड़ी देर बाद से दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस घटना में विकास की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में मखदुमपुर थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि कुछ लोगों में मामूली विवाद हुई थी। इसी को लेकर रोड़े बाजी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : UP Politics: शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे ओवैसी व राजभर, यूपी चुनाव के लिए छोटे दलों के गठबंधन की उम्मीद