India News (इंडिया न्यूज),Nitish kumar Congratulated: पटना में CM नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को नए वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। CM नीतीश कुमार ने आशा व्यक्त की है कि साल 2025 समस्त बिहारवासियों और देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि और अनंत सफलताओं का साल होगा।
गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा
आपको बता दें कि CM नीतीश कुमार ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए बताया कि विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले साल में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने बताया न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध और गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।
पाकिस्तानी महिला के प्यार में पड़ा अलीगढ़ का बाबू, कर ली सरहद पार; फिर जो हुआ…