India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में चेतावनी जारी करते हुए बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य में ठंड में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के बाद अब तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिसके साथ ही कोहरे की समस्या भी बढ़ने की संभावना है। इससे जनजीवन पर असर पड़ने की उम्मीद है।
IMD ने दिया ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन ठंड और कोहरे की स्थिति में जल्द बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
देश में मौसम का हाल हुआ बेहाल, पहाड़ों पर बर्फबारी, शीतलहर, कड़ाके की ठंड, जानें आज का मौसम कैसे मचाएगा बवाल!
कोहरे से हुई कई घटनाएं
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कोहरे की चादर भी सुबह के समय छाई रहेगी। कुदरा और आसपास के इलाकों में रविवार को कोहरा देखने को मिला, जिससे दिनभर दृश्यता में कमी रही और वाहन चालकों को परेशानी हुई। नेशनल हाइवे पर भी कोहरे के कारण एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
बारिश से बढ़ा ठंड का कहर
इसके अलावा, शनिवार रात की हल्की बूंदाबांदी ने ठंड की समस्या को और बढ़ा दिया, जिससे किसान भी मौसम की मार झेल रहे हैं। जबकि गेहूं की फसल को ज्यादा लाभ नहीं हुआ, दलहन और तिलहन की पैरा फसल को फायदा हुआ है।