India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। सोमवार को मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के छाने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हिमाचल की तराई वाले इलाकों में भी घना कोहरा छाने की उम्मीद है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
कैसा रहा बीते दिनों का मौसम
रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना समेत 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं 28 शहरों में अधिकतम तापमान में भी कमी आई। वाल्मिकी नगर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। पछुआ हवा की वजह से दोपहर में तापमान में और गिरावट आई, खासकर वाल्मिकी नगर में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
राजधानी में शुरू हुआ गर्मी का असर! क्या फिर लौटेगी ठंड, बारिश का अलर्ट हुआ जारी
चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज गति की हवाएं चलने वाली हैं, जिससे ठिठुरन महसूस की जा सकती है। हालांकि, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। उत्तरी बिहार के जिलों जैसे सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल और अररिया में घना कोहरा छाने की संभावना है।