India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Today: पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 18 जनवरी से बिहार में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। दिनभर सर्द हवाओं का दौर रहेगा, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

IMD ने अपडेट में बताया

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यह ठंडी लहर बने रहने की संभावना है। 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, और फिर 22 जनवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी होगा, जिससे उत्तर भारत सहित बिहार में ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति मौसम संतुलन के लिहाज से सकारात्मक मानी जा रही है। 26 जनवरी से ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Today Horoscope: आज होने जा रहा है ग्रहों की चाल में विशेष बदलाव, इन 5 राशियों को भरपूर आनंद के साथ देगा अपार धन लाभ, जानें आज का राशिफल!

किन जिलों में बढ़ा तापमान

दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में, जैसे पटना और गया, दिन के समय धूप के कारण तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई है। पश्चिमी बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और उत्तरी बिहार में तापमान में गिरावट आई। मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

बदलते मौसम का कृषि विभाग पर असर

मौसम के इस परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है। कृषि विभाग ने रबी फसलों, खासकर गेहूं और सरसों, के लिए एडवाइजरी जारी की है। अत्यधिक ठंड और पाले के कारण फसलों की वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे उत्पादन में कमी हो सकती है।

Petrol Diesel Price: घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पेट्रोल और डीजल के प्राइस, राजधानी दिल्ली में नहीं हुआ कीमतों कोई भी बदलाव