India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में इस समय जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का कहर मचा रखा है। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह ठंडा दौर फिलहाल जारी रहेगा और 18 जनवरी से तापमान में और गिरावट की संभावना है।

बर्फीली हवाओं से हो रही परेशानी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार में लगातार सर्द हवाओं का असर बना हुआ है, जिससे गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जनवरी महीने के अंत तक इस तरह की सर्द हवाएं राज्य में अपना प्रभाव बनाए रख सकती हैं। खासकर दक्षिण-मध्य, उत्तर-मध्य और पश्चिमी बिहार के अधिकांश जिलों में बादल तो कुछ छंट सकते हैं, लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

राज्य सरकार की बड़ी घोषणा! EVM से होंगे अब नगरीय निकाय चुनाव, अधिसूचना हुई जारी

IMD ने दी चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में तीन दिन तक कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटों में गया, जमुई, पूर्णिया और भागलपुर जैसे शहरों में उच्चतम तापमान में 4 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

19 जनवरी से बढ़ेगी ठंड

विभाग का कहना है कि 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। राज्यभर में कोल्ड डे और सर्द हवाओं का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

नेताओं की पसंद से तय हुए जिलाध्यक्ष, नए चेहरों को मिली प्राथमिकता, जाने कितने चेहरे हुए रिपीट