India News (इंडिया न्यूज़),Patna News: अमेरिका से भारतीय को वापस भेजने और उनके कथित अपमाान के मुद्दे को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जंजीरे पहनकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने PM मोदी से उनका इस्तीफा मांग लिया। उन्होंने बताया कि यह तानाशाही सरकार भारतीयों की इज्जत नहीं कर रही है। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि भारतीयों का अपमान अब हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। कांग्रेसियों ने तानाशाही सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
चुप्पी साध ली
इनकम टैक्स चौराहा पर रविवार दोपहर कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने भारतीयों का अपमान किया है। जिस तरह से अमेरिका से भारतीय को भारत वापस भेजा गया वह गलत था। उन्हें उसी तरीके से फ्लाइट से वापस लाया जाना चाहिए था, जैसे हम लोग यात्रा करते हैं। लेकिन, सरकार ने उन्हें हाथों में जंजीर और पैरों में बेड़ियां डालकर भेजा, जो पूरी तरह अपमानजनक है। केंद्र सरकार ने विरोध करने बजाय इस मामले पर चुप्पी साध ली।